Header Banner

सांस्कृतिक संध्या स्पंदन-2014 में शानदार प्रस्तुतियां

BY — August 14, 2014

स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या

140810उदयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने गुरूवार को उदयपुर के रेलवे  प्रशिक्षण केन्द्र मैदान पर स्वतंत्राता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित राज्य स्तरीय सांस्कृतिक संध्या ‘स्पंदन-2014‘ की मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति देखी।

140811राजे ने मुख्य कलाकारों की मुक्त कण्ठ से सराहना की तथा मंच पर जाकर कलाकारों को बेहतरीन प्रस्तुति के लिए बधाई दी। कार्यक्रम प्रारंभ होने से समाप्ति तक उन्होंने प्रत्येक कार्यक्रम को तल्लीनता के साथ देखा तथा इसकी प्रस्तुति को लाजवाब बताया।

140812सांस्कृतिक संध्या में करीब डेढ़ घण्टे तक सरजमी कार्यक्रम के प्रति देशभक्ति का शानदार चित्रण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में वन्देमातरम तथा कृष्णावतार की प्रस्तुति भी प्रभावशाली रही। इसमें राजस्थान के लोक कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुति दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply