Header Banner

बीयर से भरे ट्रक ने मारी टक्कर

BY — August 19, 2014

अलवर से डूंगरपुर जा रही थी शराब, हादसे में तीन घायल

190812उदयपुर। शहर के चीरवा घाटे में सुबह साढ़े 11 बजे सरकारी शराब से भरे ट्रक ने एक बाइक व कार को टक्कर मार दी। हादसे में तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रक अलवर से निकलकर उदयपुर होते हुए डूंगरपुर जा रहा था। इस दौरान चीरवा घाटे में ट्रक ने सामने से आ रही एक बाइक व कार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक व कार चालक को गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को 108 की मदद से उदयपुर के एमबी अस्पताल भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर बताई गई है। फिलहाल पुलिस ने तीनों गाडिय़ों को जब्त कर लिया है। तीनों गाडिय़ों के टकरा जाने के बाद शराब से भरा ट्रक पलट गया जिससे ट्रक में भरी शराब बिखर गई, जिसे आसपास के लोगों ने लूट लिया। ट्रक में करीब दस लाख रुपए कीमत की शराब बताई गई। इसमें से अधिकांश शराब नष्ट हो गई। सूचना मिलने पर आबकारी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply