Header Banner

चिकित्सकीय सेवाओं की बेहतरी के लिए समिति

BY — August 24, 2014

पांच वरिष्ठं चिकित्सेक शामिल
आरएनटी हॉस्पिटल के विकास के लिए एक्शन प्लान

240809उदयपुर। रविन्द्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज एवं एमबी चिकित्साहलय में विभिन्न  सेवाओं की बेहतरी तथा प्राचार्य एवं अधीक्षक के सहयोग के लिए चिकित्सास मंत्री राजेन्द्र  राठौड़ के निर्देश पर पांच वरिष्ठा चिकित्स कों की समिति का गठन किया गया है।

इसमें डॉ. अरूण गुप्ता, डॉ. मुकेश बड़जात्याठ, डॉ. राजरानी शर्मा, डॉ. एचएस भुई एवं डॉ. ललित रैगर को शामिल किया गया है। समिति हॉस्पिटल की चिकित्सा सुविधाओं, विभिन्न उपकरणों, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, भवन निर्माण एवं अन्य सभी कार्यों में बेहतर समन्वय का कार्य करेगी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राठौड़ ने रविवार को प्रातः उदयपुर के आरएनटी हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण करने के बाद मेडिकल कॉलेज के सभाकक्ष में बैठक ली और चिकित्सालय परिसर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
240810राठौड़ सुबह 10 बजे आरएनटी हॉस्पिटल पहुंचे एवं हॉस्पिटल परिसर में आपात इकाई, विभिन्न वार्ड्स, एक्स-रे कक्ष, सोनोग्राफी कक्ष, सेन्ट्रॉल व माइक्रो लैब, ऑपरेशन थियेटर, महिला वार्ड्स, वेटिंग एरिया, डाक्टर्स रूम, एम. आर. आई. सेंटर, दवा वितरण केन्द्रों इत्यादि का निरीक्षण किया एवं हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से मिलकर चिकित्सा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
चिकित्सा मंत्री ने निरीक्षण के बाद सांसद अर्जुनलाल मीणा, विधायक फूलसिंह मीणा एवं प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा जेसी मोहन्ती, संयुक्त सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. एसपी सिंह व मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. चंदा माथुर, अधीक्षक डॉ. डीपी सिंह तथा चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक की।
वेटिंगरूम में एसी : चिकित्सा मंत्री ने ऑपरेशन के बाहर वेटिंगरूम को बेहतर बनाने एवं इसमें एसी लगाकर मरीजों एवं उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने हॉस्पिटल के स्पेस मैनेंजमेंट को सुधारने की आवश्यकता प्रतिपादित की एवं सार्वजनिक निर्माण अभियंताओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर ही सिविल कार्य कराने के निर्देश दिए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply