Header Banner

पीएमसीएच में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

BY — September 5, 2014

050902उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस पर पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने शिक्षकों का स्वागत व सम्मान किया।

संस्थान के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. एस. एस. सुराणा ने गुरू को सर्वोपरि बताते हुए छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने पीएमसीएच के चैयरमेन राहुल अग्रवाल का स्वागत किया। अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके गुरूजनो को शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों को गुलाब एवं ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर आशीर्वाद लिया। विद्यार्थियों ने शिक्षक की महिमा का गुणगान किया तथा उनसे केक कटवाया। शिक्षक दिवस के इस मौके पर मेडिकल कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply