उदयपुर। शहर के हिरणमगरी सेक्ट र 4 स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में शुक्रवार शाम आग लग गई। आग के प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।
जानकारी के अनुसार एटीएम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भयंकर रूप से फैली कि आसपास के दुकानदार भी बाहर निकल आए। बाद में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।














