• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

पेसिफिक में सुपर स्टूडेंट अवार्ड का गरिमापूर्ण भव्य आयोजन

पेसिफिक वि.वि. में सुपर स्टूडेंट सीजन-5 का आयोजन आज

विश्व पर्यावरण दिवस : हिन्दुस्तान जिंक 3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बनी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
No Result
View All Result

You might also like

पेसिफिक में सुपर स्टूडेंट अवार्ड का गरिमापूर्ण भव्य आयोजन

पेसिफिक वि.वि. में सुपर स्टूडेंट सीजन-5 का आयोजन आज

विश्व पर्यावरण दिवस : हिन्दुस्तान जिंक 3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बनी

You might also like

पेसिफिक में सुपर स्टूडेंट अवार्ड का गरिमापूर्ण भव्य आयोजन

पेसिफिक वि.वि. में सुपर स्टूडेंट सीजन-5 का आयोजन आज

विश्व पर्यावरण दिवस : हिन्दुस्तान जिंक 3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बनी

Print Friendly, PDF & Email
Print Friendly, PDF & Email
Home Featured

कैसे शुरू हुई नवरात्रि…?

admin by admin
September 24, 2014
in Featured
0
कैसे शुरू हुई नवरात्रि…?
127
SHARES
2.1k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

पेसिफिक में सुपर स्टूडेंट अवार्ड का गरिमापूर्ण भव्य आयोजन

पेसिफिक वि.वि. में सुपर स्टूडेंट सीजन-5 का आयोजन आज

विश्व पर्यावरण दिवस : हिन्दुस्तान जिंक 3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बनी

240912नवरात्रि एक ऐसा शब्द,  जिसका अर्थ साधारणतया भाषा में ज्यादातर लोग समझते है कि  नवरात्रि में लोगों के दवारा शक्ति की उपासना के इस पर्व में माँ दुर्गा की उपासना की जाती है और काफ़ी श्रद्धालु नौ दिनों तक व्रत-उपवास रखते हैं और नियम-संयम से रहते हैं। इन दिनों में दोनों समय नौ दिन माँ के अलग- अलग नौ स्वरूपों पूजा-अर्चना करते है और भक्ति में लीन रहते है, ताकि माँ की कृपा उन पर बनी रहे।

नवरात्र का पावन पर्व आद्यशक्ति मां भगवती का पर्व है। मां दुर्गा ने महिषासुर का वधकर अधर्म का नाश करके धर्म की संस्थापना कर सद्शक्तियों का संरक्षण व संगठन किया था। मातृशक्ति की इस दिव्यलीला का आध्यात्मिक उत्सव होता है – नवरात्र या नवरात्रि।
नवरात्रि एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है- नौ रातें। इन नौ रातों को लेकर ही हिन्दू मतावलंबी इसे शक्ति-पर्व के रूप में मनाते हैं। यह एकमात्र पर्व है, जो साल में दो बार मनाया जाता है- एक बार इसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है, जो वर्षा ऋतु की समाप्ति के बाद आता है (दीपावली से पूर्व) और दूसरा चैत्र नवरात्रि जो शीत ऋतु की समाप्ति के बाद आता है। नवरात्रि के दौरान ( नौ दिनों में ) तीन हिन्दू देवियों “ पार्वती,  लक्ष्मी और सरस्वती देवी “ के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इन्हें ही नवदुर्गा भी कहा भी जाता है।
शक्ति की उपासना के इस पर्व पर चैत्र और शरद की प्रतिपदा से नवमी तक नौ तिथियों,  नौ नक्षत्रों और नौ शक्तियों की उपासना के पर्व के रूप में सनातन काल से इसे मनाया जा रहा है। सर्वप्रथम श्रीरामचन्द्रजी ने शारदीय नवरात्रि की पूजा की शुरुआत समुद्र तट पर की थी और उसके बाद दसवें दिन लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए प्रस्थान किया था और भगवान श्रीराम ने रावण पर विजय हासिल की थी। तब से असत्य और अधर्म पर सत्य और धर्म की जीत के प्रतीक के रूप में दशहरा पर्व हर वर्ष मनाया जाता है।
आदि शक्ति के हर रूप की नवरात्रि के नौ दिनों में क्रमश: अलग-अलग पूजा की जाती है। माँ दुर्गा की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है। ये सभी प्रकार की सिद्धियाँ देने वाली हैं। इनका वाहन सिंह है और कमल पुष्प पर ही आसीन होती हैं। नवरात्रि के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है। दस रूपों में काली ही प्रमुख और प्रथम हैं। भगवान शिव की शक्तियों में उग्र और सौम्य दो रूपों में अनेक रूप धारण करने वाली दस महाविधाएँ अनंत सिद्धियाँ प्रदान करने में समर्थ हैं। दसवें स्थान पर कमला वैष्णवी शक्ति हैं,  जो प्राकृतिक संपत्तियों की अधिष्ठात्री देवी लक्ष्मी हैं। देवता, मानव, दानव सभी इनकी कृपा के बिना पंगु हैं,  इसलिए आगम-निगम दोनों में इनकी उपासना समान रूप से वर्णित है। सभी देवता,  राक्षस, मनुष्य, गंधर्व इनकी कृपा के लिए लालायित रहते हैं।
नवरात्रि क्यों मनाई जाती है और माँ दुर्गा की आराधना क्यों की जाती है? इसको लेकर दो कथाएँ प्रचलित हैं। पहली कथा के अनुसार रावण की लंका युद्ध में ब्रह्माजी ने राम से रावण-वध के लिए चंडी देवी का पूजन कर देवी को प्रसन्न करने को कहा था और विधि के अनुसार चंडी पूजन और हवन हेतु दुर्लभ 108 नीलकमल की व्यवस्था भी करा दी, वहीं दूसरी ओर रावण ने भी अमरत्व प्राप्त करने के लिए चंडी पाठ प्रारंभ कर दिया। यह बात पवन के माध्यम से इन्द्रदेव ने श्रीराम तक पहुँचवा दी। इधर रावण ने मायावी तरीक़े से पूजास्थल पर हवन सामग्री में से एक नीलकमल ग़ायब करा दिया, जिससे भगवान् श्रीराम की पूजा बाधित हो जाए। इससे श्रीराम का संकल्प टूटता नज़र आया। सभी में इस बात का भय व्याप्त हो गया कि कहीं माँ दुर्गा कुपित न हो जाएँ, तभी श्रीराम को याद आया कि उन्हें ..कमल-नयन नवकंज लोचन.. भी कहा जाता है, तो क्यों न एक नेत्र को वह माँ की पूजा में समर्पित कर दें। श्रीराम ने जैसे ही तूणीर से अपने नेत्र को निकालना चाहा तभी माँ दुर्गा प्रकट हुईं और कहा कि वह पूजा से प्रसन्न हुईं और उन्होंने विजयश्री का आशीर्वाद दे दिया।
दूसरी तरफ़ रावण की पूजा के समय हनुमान जी ब्राह्मण बालक का रूप धरकर वहाँ पहुँच गए और पूजा कर रहे ब्राह्मणों से एक श्लोक ..जयादेवी..भूर्तिहरिणी.. में हरिणी के स्थान पर करिणी उच्चारित करा दिया। हरिणी का अर्थ होता है भक्त की पीड़ा हरने वाली (पीड़ा को दूर करने वाली) और करिणी का अर्थ होता है पीड़ा देने वाली। इससे माँ दुर्गा रावण से नाराज़ हो गईं और रावण को श्राप दे दिया।, जिससे रावण का सर्वनाश हो गया।
एक अन्य कथा के अनुसार महिषासुर को उसकी उपासना से ख़ुश होकर देवताओं ने उसे अजेय होने का वर प्रदान कर दिया था। उस वरदान को पाकर महिषासुर ने उसका दुरुपयोग करना शुरू कर दिया और नरक को स्वर्ग के द्वार तक विस्तारित कर दिया। महिषासुर ने सूर्य,  चन्द्र,  इन्द्र,  अग्नि,  वायु,  यम,  वरुण और अन्य देवतओं के भी अधिकार छीन लिए और स्वर्गलोक का मालिक बन बैठा। देवताओं को महिषासुर के भय से पृथ्वी पर विचरण करना पड़ रहा था। तब महिषासुर के दुस्साहस से क्रोधित होकर देवताओं ने माँ दुर्गा की रचना की। महिषासुर का वध करने के लिए देवताओं ने अपने सभी अस्त्र-शस्त्र माँ दुर्गा को समर्पित कर दिए थे जिससे वह बलवान हो गईं। नौ दिनों तक उनका महिषासुर से संग्राम चला था और अन्त में महिषासुर का वध करके माँ दुर्गा महिषासुरमर्दिनी कहलाईं।
शारदीय नवरात्रि के रूप में मनाया जाने वाला पर्व दुर्गा-पूजा और दशहरे के रूप में मशहूर है, जबकि चैत्र में मनाया जाने वाला पर्व रामनवमी और बसंत नवमी के रूप में प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। नवमी के दिन लोग श्रीराम की झाँकियाँ भी निकालते हैं। दक्षिण भारत में पहले दिन विशेष पूजा होती है। आम पल्लव और नारियल से सजा हुआ कलश दरवाजे पर रखा जाता है। नवरात्रि में हम शक्ति की देवी माँ दुर्गा की उपासना करते हैं। इस दौरान कुछ भक्त नौ दिन का उपवास रखते हैं तो कुछ सिर्फ़ प्रथम और अन्तिम दिन फलाहार का सेवन करते हैं। शेष दिन सामान्य भोजन करते हैं, लेकिन लोग मांसाहार कभी नहीं करते।
प्रत्येक की अपनी-अपनी श्रद्धा और शक्ति के अनुसार ही उपासना की जाती है। अधिकतर श्रद्धालु दुर्गासप्तशती का पाठ करते हैं। दरअस्ल नवरात्रि में उपासना और उपवास का विशेष महत्व है।
उप का अर्थ है निकट और वास का अर्थ है निवास। अर्थात् ईश्वर से निकटता बढ़ाना। कुल मिलाकर यह माना जाता है कि उपवास के माध्यम से हम ईश्वर(माँ ) को अपने मन में ग्रहण करते हैं- मन में ईश्वर का वास हो जाता है। लोग यह भी मानते हैं कि आज की परिस्थितियों में उपवास के बहाने हम अपनी आत्मिक शुद्धि भी कर सकते हैं- अपनी जीवनशैली में सुधार ला सकते हैं।
हिन्दू धर्म में या ( शास्त्र जे अनुसार) उपवास का सीधा-सा अर्थ है आध्यात्मिक आनंद की प्राप्ति के लिए अपनी भौतिक आवश्यकताओं का परित्याग करना। सामान्य भाषा में बात करें .. तो भोजन (खाना ) लेने से हमारी इंन्द्रियाँ तृप्त हो जाती हैं और मन पर तन्द्रा तारी होती है। कम मात्रा में भोजन करके या फलाहार करके हम इन्द्रियों को नियंत्रित करना सीखते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार भी जब आपका पेट भरा होता है तो आपकी बुद्धि सो जाती है,  विवेक मौन हो जाता है। वहीँ आजकल आर्ट ऑफ लिविंग में भी यहीं बताया जाता है, कि उपवास रखने से हमारे तन-मन दोनों का शुद्धिकरण होता है,  हमारा दिमाग़ पाचक अग्नि की तरफ़ नहीं जाता। ऊर्जा-संग्रहण से मन चैतन्य रहता है। उपवास से हम दूसरों के कष्ट का भी अहसास कर सकते हैं। यह शरीर और आत्मा को एकाकार करने का माध्यम तो है ही, इससे भागम-भाग वाली जीवनशैली से भी कुछ समय के लिए निजात पाया जा सकता है।
मातृशक्ति को आद्यशक्ति भी कहा गया है। मां भगवती के नवस्वरूप की अर्चना साधना का पर्व है, मां भगवती का हर स्वरूप अध्यात्म के मूल तत्वों- ज्ञान, सेवा, पराक्रम, समृद्धि, परमानंद, त्याग, ध्यान और सृजन शक्ति का अवतरण है। मातृशक्ति के चार स्वरूप-गीता, गंगा, गायत्री और गौ माता हैं। आद्यशक्ति मां भगवती की साधना को जीवन में धारण कर मनुष्य अपनी क्षुद्रताओं से परे जाकर अपने इष्ट के देवत्व से एकाकार कर सकता है। मनुष्य की कोई भी सोच जो समाज में भेद पैदा करे, मनुष्य को मनुष्य से दूर करे चाहे वह भाषावाद, प्रांतवाद और जातिवाद की ही बात क्यों न हो, उसे पनपने नहीं देना चाहिए। हम सभी आद्यशक्ति मां भगवती की संतान हैं। हम सभी में एक ही चेतना है, एक ही प्राण हैं।
नवरात्रि से मिलती सीख : हमारे किसी भी भेद से कष्ट मां भगवती को ही होगा। ऐसा इसलिए,  क्योंकि उसने हमें इस पावन धरा पर आपसी प्रेम व भाईचारे का अनुपम संदेश हर जगह फैलाने के लिए भेजा है। यही संगठन साधना है और राष्ट्र साधना है। मनुष्य को सही मायने में मनुष्य बनाने के लिए किया गया सर्वोत्तम प्रयास है। नवरात्र में हम एक बार पुन: नव-ऊर्जा से परिपूरित होकर भारतीय जनमानस के लिए कुछ कर सकें, तो समाज का कल्याण निश्चित है। मां भगवती का दिव्य संदेश भी यही सिख प्रत्येक धर्म, समाज और क्षेत्र के लिए है।

सतीश शर्मा

Print Friendly, PDF & Email
Tags: FeaturedNavratri began ... how?teh festival of pray of mother durgaक्‍यों मनाते हैं नवरात्रानवरात्रि कैसे शुरू हुई
Share51Tweet32Send
Previous Post

इच्छाएं पूरी करेगा सर्वार्थ सिद्धियोग

Next Post

झीलों को प्रदूषण से बचाने को बांटे कुल्हड़ व दोने

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

पेसिफिक में सुपर स्टूडेंट अवार्ड का गरिमापूर्ण भव्य आयोजन

by admin
June 8, 2025
0

450 बहुमुखी प्रतिभा संपन्न विद्यार्थियों का सम्मानउदयपुर। सर्वांगीण शिक्षा और विद्यार्थियों के चहँमुखी विकास को ध्यान में रखते हुए पेसिफिक यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित सुपर स्टूडेंट अवार्ड सीजन-5 के...

Read more

पेसिफिक वि.वि. में सुपर स्टूडेंट सीजन-5 का आयोजन आज

by admin
June 7, 2025
0

450 होनहार विद्यार्थी और 120 शिक्षकों व प्रशिक्षकों का होगा सम्मानपेसिफिक यूनिवर्सिटी द्वारा रविवार 8 जून को सुपर स्टूडेंट अवार्ड दिये जाएगे। बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने...

Read more

विश्व पर्यावरण दिवस : हिन्दुस्तान जिंक 3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बनी

by admin
June 5, 2025
0

कंपनी ने अपने महत्वाकांक्षी 2030 एसडीजी लक्ष्यों की भी घोषणा की, जिसमें शुद्ध जल की खपत को 50 प्रतिशत कर करने की प्रतिबद्धता शामिलउदयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर...

Read more

ज़िंक फुटबॉल अकादमी बनी राजस्थान की चैंपियन; आई-लीग 3 के लिए क्वालीफाई किया

by admin
June 2, 2025
0

हिन्दुस्तान ज़िंक की सीएसआर पहल जिंक फुटबॉल अकादमी ने इतिहास रचा और राजस्थान की चैंपियन बनने वाली सबसे युवा टीम बनीजावर स्थित अकादमी ने अपनी दूसरी राजस्थान लीग...

Read more

वेदांता की नंदघर, जॉन स्नो इंक. (JSI) और रॉकेट लर्निंग के साथ साझेदारी

by admin
May 31, 2025
0

धौलपुर में आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रारंभिक बाल विकास को रूपांतरित करने के लिएनंदघर ने ‘प्रोजेक्ट बालवर्धन’ के तहत जॉन स्नो इंक. (JSI) आर एंड टी इंडिया फाउंडेशन और...

Read more
Next Post

झीलों को प्रदूषण से बचाने को बांटे कुल्हड़ व दोने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में राष्ट्रीय सिम्पोजियम

June 9, 2025

पेसिफिक में सुपर स्टूडेंट अवार्ड का गरिमापूर्ण भव्य आयोजन

June 8, 2025

पेसिफिक वि.वि. में सुपर स्टूडेंट सीजन-5 का आयोजन आज

June 7, 2025

विश्व पर्यावरण दिवस : हिन्दुस्तान जिंक 3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बनी

June 5, 2025

ज़िंक फुटबॉल अकादमी बनी राजस्थान की चैंपियन; आई-लीग 3 के लिए क्वालीफाई किया

June 2, 2025

पेसिफिक विश्वविद्यालय से ऋचा शर्मा को पीएचडी

June 1, 2025

प्लास्टिनेशन कार्यशाला का दूसरा दिन रहा व्यावहारिक अनुभवों से भरपूर

May 31, 2025

प्रायोजित स्‍थान

September 2014
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug   Oct »

Popular Post

  • पेसिफिक विश्वविद्यालय द्वारा क्रॉस कन्ट्री तथा स्विमिंग स्पर्धा 23 views
  • ताम्र पाषाणकाल कालीन संस्कृति है पछमता 8 views
  • भरोसो दृढ़ इन चरणन कैरो..’ 6 views
  • मेवाड़ की बेटी पद्मिनी का आईएएस में चयन 5 views
  • केसर कुंवर भूमिमग्न होकर बनी असावरा माता 5 views
  • हमीद लाला हत्याकांड का आरोपी सिल्वेस्टर फरार 4 views
  • डॉ. जोशी बने विभागाध्यक्ष 4 views
  • बाबा निकला शातिर मूर्ति चोर 4 views
  • डॉ. बी. एल. कुमार बने अस्थि रोग विभागाध्यक्ष 3 views
  • दीपावली-दशहरा मेले में स्थानीय प्रतिभाओं की प्रस्तुतियाँ 3 views

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित
  • Tushar Mathur on भविष्य क्रेडिट का उपाध्यक्ष पुलिस गिरफ्त में

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipur news udaipurnews udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?