लायंस ने मनाया स्थापना दिवस

BY — September 28, 2014

280909उदयपुर। लायन्स क्लब उदयपुर ने आज हिरणमगरी से. 4 स्थित लायन्स सेवा सदन में अपना 49 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर लायन्स डिस्ट्रिक्ट 323 ई-2 के उपप्रान्तपाल द्वितीय अरविन्द चतुर की अधिकारिक यात्रा भी हुई।

समारोह में क्लब के चार्टर सदस्य 97 वर्षीय कन्हैयालाल टाया एंव डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य पूर्व प्रान्तपाल वी.के. लाडिया का सम्मान किया गया। लाडिया ने कहा कि लायनवाद से हम जुड़े हुए है और उसे अधिक ऊचाईयों तक ले जाना होगा। लायन्स क्लब अन्तर्राष्ट्रीय के वर्ष 2016-17 में पूर्ण होने वाले 100 वर्ष को उत्साह एंव उल्लास के साथ मनाने के साथ ही सेवा के नये कार्य हाथ में लिये जाने चाहिये।
उप प्रान्तपाल द्वितीय अरविन्द चतुर ने क्लब द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यो की सराहना की एंव आवश्यक दिशा-निर्देश किये। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष राजेश खमेसरा ने कहा कि 1 अक्टूबर से लायन्स क्लब उदयपुर  लायन्स सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी सन्दर्भ में 4 अक्टूबर को फतहसागर पाल से सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध विभिन्न लायन्स क्लबों द्वारा सामूहिक रूप से सांय 5 बजे एक रैली का आयोजन किया जाएगा।
280910कार्यक्रम में क्लब सचिव मनीष बाहेती ने बताया कि बुलेटिन संपादक घनश्याम जोशी ने अतिथियों को हाथों सेवा बुलेटिन, रक्तदान-जीवनदान, नेत्रदान-महादान का संदेश देते स्टीकर्स का विमोचन कराया। इन स्टीकर्स को शहर की प्राइम लोकेशन पर लगाया जाएगा। बाहेती ने क्लब द्वारा अब तक दिये गये सेवा कार्यो का ब्यौरा दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनय जोशी ने किया। इस अवसर पर 49 वें स्थापना दिवस पर चार्टर सदस्य केएल टाया सहित सभी पूर्व प्रान्तपालों चंचल कुमार गोयल, वीके लाडिया, आरएल कुणावत, डॉ. आलोक व्यास, अरविन्द चतुर, राजेश खमसेरा, मनीष बाहेती, कोषाध्यक्ष किशोर कोठारी ने केक काट उत्सव के रूप में मनाया। अंत में रंगमंचीय कलाकार विलास जानवे सहित तीन कलाकारों ने मूकाभिनय का जीवंत अभिनय कर सामाजिक संदेश दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *