सुप्रसिद्ध पत्रकार पद्मश्री मुजफ्फर हुसैन करेंगे शिरकत
उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित कविराव मोहन सिंह राष्ट्रीय व्याख्यान में 11 अक्टूशबर को सुबह 11 बजे प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में देश की ज्वलंत कश्मीर समस्या पर विचार किया जाएगा। इसमें सुप्रसिद्ध पत्रकार तथा स्तम्भ लेखक पद्मश्री मुजफ्फर हुसैन मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे।
वाइस चांसलर प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने बताया कि मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त वैभव गालरिया होंगे। उन्होंने बताया कि साहित्य संस्थान में पृथ्वीराज रासो के संपादक कविराव मोहन सिंह के नाम से एक पीठ स्थापित की गई है। इसके तहत देश के सामने सभी क्षेत्रों में उपस्थित विभिन्न समस्याओं पर समय – समय पर विद्वानों से विचार-विमर्श करके उनका समाधान सुझाया जाएगा।







