उदयपुर। शहर को खूबसूरत बनाने के चलाए जा रहे एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के तहत सेन्ट जॉसेफ सेकेण्डरी स्कूल के बच्चों ने न्यू भूपालपुरा पुलिया को निखारा।
छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने विद्यालय के निकट न्यू भुपालपुरा पुलिया एवं उसकी रेलिंग की साफ-सफाई कर सड़क पर पडी़ गंदगी कचरे को एकत्रित कर निस्तारित किया गया। इस कार्य हेतु रंग, ब्रश, सैंड पेपर आदि जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए। स्कूली बच्चों द्वारा आम जनता से शहर में साफ-सफाई रखने की भावपूर्ण अपील की गई।








