Header Banner

भाभी को चाकू मारने वाले आरोपी को जेल

BY — December 9, 2014

Police_capउदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते भाभी को चाकू मार कर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी जाहिद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी से हमले में काम में लिया गया चाकू बरामद कर लिया है।

सूरजपोल थानाधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि स्वराज नगर निवासी शमशाद पत्नी मोहम्मद आबिद खान व उसके देवर जाहिद पुत्र मोहम्मद रसदी खान की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोपी जाहिद ने मोहम्मद आबिद के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान शमशाद विरोध के लिए बीच में आई तो आरोपी ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। हमले के बाद आरोपी वहां से भाग गया। पीडि़त विवाहिता के परिजनों ने उसे तत्काल ही एमबी अस्पताल में भर्ती करवा कर आरोपी के खिलाफ सूरजपोल थाने में मामला दर्ज करवाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply