सरकार को जश्न मनाने का कोई हक नहीं

BY — December 13, 2014

कांग्रेस के प्रदेश भर में धरने

131208उदयपुर। राजस्थान की भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आज जिला कलक्टर कार्यालय पर देहात जिला कांग्रेस एवं शहर जिला कांग्रेस के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन कर काला-दिवस मनाया गया।

प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि धरना स्थल पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह मीणा ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार सुराज के वादे को पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने जयपुर में जनपथ पर एक वर्ष पूर्ण होने पर जश्न मनाने पर निशाना साधते हुए कहा कि जश्न किस बात का। राजस्थान में महिला अत्याचार बढ़ा, युवाओं को लाठियां खानी पड़ी, किसानों को यूरिया के लिए खून के आंसू रोने पड़े। संभाग स्तर पर सरकार के सरकारी खजाने से किये गये दौरों के दौरान जन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। उसके लिये जश्न मनाया जा रहा है।
अध्यक्षता कर रहे देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने कहा कि महारानी ने सुराज सकंल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों से पूछा था कि बिजली मिल रही है, दवाईयां मिल रही है, रोजगार मिल रहा है, सड़कें बन रही है। इन सब चीजों का जवाब राजस्थान की जनता को एक वर्ष पूर्ण होने पर मिल गया है। जहां युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। राजस्थान में अपराध भी तीव्र गति से बढ़ रहे है। महिला अत्याचार में के मामलों में राजस्थान पूरे देश में दूसरे नम्बर पर आ चुका है ओर संयुक्त राष्ट्रसंघ तक ने पहली बार महिला शौषण पर राजस्थान के संदर्भ में शोभपूर्ण टिप्पणी की है। उन्होंने सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल की कड़ी भर्त्सकना की।
सभा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, प्रदेश महासचिव जगदीश राजश्रीमाली, प्रदेश महासचिव मांगीलाल गरासिया, पूर्व मंत्री डॉ. दयाराम परमार, विधायक हिरालाल दरांगी, शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह झाला सहित कई नेताओं ने विचार व्यषक्तख किए। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल चौधरी, स्वयंभू शर्मा, जगजितेन्द्र सिंह, महेश पालीवाल, जीतसिंह चुण्डावत, देवेन्द्रसिंह शक्तावत, पार्षद मोहसीन खान, सुहालका, दीपक मेवाड़ा, फतहसिंह राठौड़, गुणवंती जोशी, रंजना साहू, आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *