विवाहिता से मारपीट कर दुष्कर्म

BY — January 6, 2015

Police_capउदयपुर। ऋषभदेव थाना क्षेत्र में विवाहिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म कर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार कागदरा गांव निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि दो माह पूर्व वह मजदूरी के लिए पास के गांव में जा रही थी।

उसी दौरान उसे गांव का ही शंकर पुत्र हुक्का मीणा मिला। शंकर ने उसे अपनी बाइक पर मजदूरी वाले स्थान पर छोडऩे की बात कही। रास्ते में जाते समय शंकर उसे अज्ञात स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। दुष्कर्म कर आरोपी वहां से भाग गया। जैसे-तैसे विवाहिता गांव पहुंची जहां परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ मारपीट व दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *