Header Banner

मरीजों की सहायतार्थ 10 स्‍ट्रेचर हॉस्पीटल मे भेंट

BY — January 13, 2015

130103उदयपुर। दूरदराज गांवों से आने वाले गंभीर एंव अस्थि रोगियों को रोगियों को वार्ड तक पहुचानें के लिए स्ट्रेचर की समस्या से जूझ रहे महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय में लायन्स क्लब उदयपुर की प्रेरणा एंव सहयोग से मार्बल प्रोसेसिंग मटेरियल सप्लायर वेलफेयर एसोसिएशन ने आज 10 स्ट्रेचर भेंट किए।

लायन्स क्लब अध्यक्ष राजेश खमेसरा ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सरूपरिया, सचिव हिमांशु मेहता सहित पदाधिकारियों ने कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डीपी सिंह एवं अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विनय जोशी को भेंट किये। सरूपरिया ने बताया कि ट्रोमा सेन्टर में 8 तथा इमरजेन्सी में 2 स्ट्रेचर रहेंगे। इस अवसर पर डॉ. मुकेश बडज़ात्या,कुलदीप भण्डारी, किशोर सिधवानी, संजय खमसेरा, महावीर जैन, प्रवीण नाहर, राजेश बाफना, प्रदीप नायर, गोपाल छितवानी, प्रवीण जैन सहित अनेक सदस्य एवं सहयोगकर्ता मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply