पंचायतीराज चुनाव के परिणामों के मायने

BY — February 6, 2015

अटका भाजपा का विजय रथ या कांग्रेस की बिगड़ी स्थिति

060206उदयपुर। पंचायतीराज चुनाव में भाजपा का विजय अभियान जारी रहना माना जाए या कांग्रेस का अपनी स्थिति पर वापस कब्जा  जमाना कहा जाए.. कुछ भी हो लेकिन जहां भाजपा ने विधानसभा, लोकसभा और निकाय चुनाव में मिली अप्रत्याशित सफलताओं के क्रम में एक ओर अध्याय जोड़ दिया वहीं जो सफलता तीनों में मिली उतनी पंचायत चुनाव में नहीं मिल पाई।

060207जिले की 17 पंचायत समितियों में से 11 पर भाजपा ने कब्जा  जमाया तो 5 पर कांग्रेस काबिज रही। एक पर रणधीरसिंह भींडर समर्थित जनता सेना ने कब्जा जमाया। अंतिम चुनाव भी हो गए। अब निरंतर चल रही चुनाव श्रृंखला खत्म हो गई है। अब वापस विधानसभा चुनाव 2018 में होंगे। उसके बाद लोकसभा, निकाय और फिर पंचायत। भाजपा को एकतरफा मिली जीत से न सिर्फ कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं बल्कि आमजनों में भी कहीं न कहीं मोदी के प्रति एक विश्वा स झलकता है। भाजपा इस पर कितनी खरी उतर पाती है, यह तो वक्तद के गर्भ में है लेकिन फिलहाल भाजपा को पंचायत चुनाव में कांग्रेस के गढ़ ढहाकर हासिल सफलता को पचाना होगा और पहली बार जिला परिषद में पूर्ण बहुमत से बोर्ड बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास करना होगा। इससे पूर्व सुबह जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों  को जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतेाष एटी पेंडणेकर ने शपथ दिलाई। कल जिला प्रमुख का चुनाव होगा।
060208जिला परिषद 27 पर भाजपा, 15 पर कांग्रेस व एक पर निर्दलीय
जिला परिषद सदस्यों के 43 निर्वाचन क्षेत्रों में से 27 पर भाजपा, 15 पर कांग्रेस व एक पर निर्दलीय का कब्जा रहा। वार्ड 1 से भाजपा की रेखा कुमारी गरासिया, वार्ड 2 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के राजाराम, वार्ड 3 से भाजपा के भंवर सिंह, वार्ड 4 से भाजपा के कैलाश कुमार लखारा, वार्ड 5 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की ममता गरासिया, वार्ड 6 से भाजपा की सुमा देवी, वार्ड 7 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की निर्मला देवी भगोरा, वार्ड 8 से भाजपा के भैरूलाल, वार्ड 9 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के सुनील कुमार, वार्ड 10 से भाजपा के सुन्दर लाल भाणावत, वार्ड 11 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के सुरेश कुमार, वार्ड 12 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के हरिराम, वार्ड 13 से भाजपा के मांगीलाल खराड़ी, वार्ड 14 से भाजपा के मोतीलाल अहारी, वार्ड 15 से भाजपा के शंकर लाल व वार्ड 16 से भाजपा की मीना मीणा, वार्ड 17 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की पूजा, वार्ड 18 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की रेखा मीणा, वार्ड 19 से भाजपा की सीमा तथा वार्ड 20 से भाजपा की कामिनी कुंवर विजयी रही।
इसी प्रकार वार्ड 21 से भाजपा की भावना, वार्ड 22 से भाजपा की कमला, वार्ड 23 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की सुशीला कुंवर, वार्ड 24 से भाजपा के दौलत सिंह, वार्ड 25 से भाजपा की संतोषी, वार्ड 26 से भाजपा के लालूराम, वार्ड 27 से भाजपा की सुषमा त्रिवेदी, वार्ड 28 से भाजपा की मांगी, वार्ड 29 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के माधव लाल अहीर, वार्ड 30 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के शंकरलाल मीणा, वार्ड 31 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की मीना नागदा, वार्ड 32 से निर्दलीय भूरालाल, वार्ड 33 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की निर्मला देवी सालवी, वार्ड 34 से भाजपा के शांतिलाल मेघवाल, वार्ड 35 से कांग्रेस के बाबूलाल, वार्ड 36 से भाजपा की भरत कुंवर, वार्ड 37 से भाजपा की प्रियदर्शिनी, वार्ड 38 से भाजपा की कविता कुमारी, वार्ड 39 से भाजपा की सीमा मीणा, वार्ड 40 से भाजपा के विष्णु गमेती, वार्ड 41 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के मांगीलाल, वार्ड 42 से भाजपा की ऊषा तंवर तथा वार्ड 43 से भाजपा के किशन लाल मेघवाल विजयी रहे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *