उदयपुर। नगर निगम बोर्ड की बैठक अब सोमवार को होगी। पहले यह शुक्रवार 27 फरवरी को होने वाली थी। निगम के कामकाज के सुचारू संचालन के लिए इनमें समितियों की घोषणा होनी है।
समितियों के बारे में गत दिनों महापौर एवं जिलाध्यक्ष की गृहमंत्री के साथ बैठक हुई थी जिसमें नाम फाइनल कर लिए गए थे।







