Header Banner

सॉफ्टवेयर एप्‍लीकेशन सम्‍बन्‍धी दी जानकारियां

BY — March 3, 2015

टेक्नो एनजेआर में इमेजिन कैम्प का समापन

030304उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट के तत्वावधान में चल रही दो दिवसीय प्रतिष्ठित कार्यशाला ‘इमेजिन कैंप ‘ का मंगलवार को टेक्नो इंडिया एन जे आर इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में समापन हुआ।

पहले दिन छात्र-छात्राओं के समक्ष एकेडेमिक प्रोग्राम एंड इनिशिएटिव माइक्रोसॉफ्ट के मैनेजर आदित्य मोहन ने ‘इमेजिन कप’ एवं माइक्रोसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज से सम्बंधित जानकारी दी तथा 35 विद्यार्थी समूहों ने विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन सम्बंधित विचार रखे।
030305दूसरे दिन माइक्रोसॉफ्ट ट्रेनर्स जगदीश ससाला एवं केयूर पटेल ने छात्रों को विंडोज 8, विंडोज मोबाइल एवं माइक्रोसॉफ्ट ऐज़्योर की प्रायोगिक जानकारी दी। मुख्य उद्देश्य छात्रों को सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी क्षेत्र में तकनीकी रूप से सक्षम बनाने एवं नवीनतम सॉफ्टवेयर  एप्लीकेशन बनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यशाला में विभिन्न राज्यों के तकनीकी महाविद्यालयों से आए कुल 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कंप्यूटर विज्ञान संकाय प्रमुख पीयूष जवेरिया ने प्रायोजकों, प्रतिभागियों एवं आयोजक समिति को धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply