Header Banner

स्वाइन फ्लू से दो और मौतें

BY — March 3, 2015

तीन मरीज वेंटीलेटर पर

swine fluउदयपुर। उदयपुर में स्वाइन फ्लू से मंगलवार को दो और मौतें हो गई वहीं तीन मरीजों की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है।

स्वाइन फ्लू वार्ड प्रभारी डॉ. महेश दवे ने बताया कि स्वाइन फ्लू वार्ड में आज स्क्रीनिंग के लिए ओपीडी में मरीजों की संख्या कम ही देखी गई। आज करीब 50 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जिनमें से 22 लोगों के सेम्पल लिए गए। रिपोर्ट में 9 पॉजीटिव मरीज और सामने आए है। जिले में अब तक 268 मरीज पॉजीटिव पाए गए है। स्वाइन फ्लू वार्ड में 12 व आईसीयू में 8 मरीज सहित कुल 20 मरीज भर्ती हैं।
इधर, शहर में स्वाइन फ्लू से हो रही मौतों का सिलसिला जारी है। सोमवार को हुई मौतों के बाद आज दो और मौते हो गई है जिनमें कीरों का ढाल, कांकरोली राजसमंद तिलकेश (30) पुत्र बापूलाल जिसे 25 फरवरी को वार्ड में सी केटेगरी का मरीज मानकर भर्ती किया गया था। भर्ती के बाद से ही वह वेंटीलेटर पर था जिसकी आज प्रात: 11 बजकर 15 मिनट पर मौत हो गई वहीं एक अन्य मरीज बिछीवाडा डूंगरपुर निवासी नाथी बाई (35) पतनी शंकरजी को कल रात वार्ड में भर्ती कर वेंटीलेटर पर रखा गया था जिसकी आज दोपहर करीब 3.30 बजे मौत हो गई।
डॉ. महेश दवे ने बताया कि वार्ड में सुबह पांच मरीज वेंटीलेटर पर थे जिनमें से दो की मौत हो गई। अब आईसीयू वार्ड में  3 मरीज वेंटीलेटर पर हैं जिनकी हालत गंभीर है। उदयपुर में स्वाइन फ्लू मरीजों को बेहतर उपचार देने की कोशिश की जा रही है। इसी का परिणाम है कि उदयपुर में दो वेंटीलेटर मरीजों की जान बचाई जा सकी है। राज्य में उदयपुर के अलावा जोधपुर में भी वेंटीलेटर पर रहे एक मरीज की जान बची है। इसके अलावा कई पॉजीटिव मरीजों को भी डिस्चार्ज कर दिया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply