उदयपुर। अवैध हथियारों की रोकथाम के जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी सफलता हासिल कर करीब दस तरह के अवैध हथियार बरामद कर दो जनों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा ने बताया कि एएसपी हनुमानप्रसाद मीणा के नेतृत्व में डीएसपी गिर्वा रानू शर्मा के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर सवीना से निकली एक सफेद कार को बलीचा होते हुए जाते समय पकड़ा। कार चालक ने अपना नाम मुर्शीद नगर निवासी अहमद हुसैन बताया। तलाशी में उससे एक हथियार मिला। दूसरे ने अपना नाम खांजीपीर निवासी जावेद हुसैन बताया जिससे भी एक हथियार मिला। दोनों के पास कुल 17 जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में और हथियार अहमद के घर से बरामद हुए।













