Header Banner

संसदीय कार्य मंत्री का पुतला फूंका

BY — March 13, 2015

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

130304उदयपुर। युवा कांग्रेस द्वारा भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन तथा बिजली की बढी दरों को वापस लेने की मांग को लेकर किये जा रहे प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज में कांग्रेस पदाधिकारियों के घायल होने और विधानसभा में निम्नरस्तशरीय भाषा का प्रयोग करने को लेकर आज कांग्रेस ने संसदीय कार्यमंत्री का पुतला फूंका।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक चांदना सहित दर्जनो घायल हुए ओर उसके बाद विधानसभा में गृहमंत्री एवं संसदीय कार्यमंत्री द्वारा विधायक अशोक चांदना के लिए निम्न स्तर की भाषा का इस्तेमाल करने एवं उसके बाद विधानसभा में झूठे फुटेज दिखाकर लाठीचार्ज से इन्कार करते हुए संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र राठौड़ द्वारा प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के खिलाफ ओछी टिप्पणी करने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने सूरजपोल चौराहे पर राजेन्द्र राठौड का पुतला फूंक कर राठौड से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग करते हुए लाठी चार्ज की जांच की मांग की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply