Header Banner

चित्रों में दिखेगा बहुरंगी बचपन

BY — April 1, 2015

चित्रकार अभिलाषा भावसार की कला प्रदर्शनी 3 से

010410उदयपुर। रंगों और कूंची के सहारे बचपन के रंगों को उकेरते चित्रों की झलक प्रदर्शित करने वाली तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘बचपन’ का शुभारंभ 3 अप्रेल शुक्रवार से बागोर की हवेली स्थित कला विथी में होगा। इस कला प्रदर्शनी में डूंगरपुर की ख्यातनाम चित्रकार अभिलाषा भावसार के चित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र अधीनस्थ बागोर की हवेली की कला विथी में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार शाम उदयपुर के वरिष्ठ चित्रकार प्रोफेसर सुरेश शर्मा तथा प्रोफेसर लक्ष्मीलाल वर्मा के आतिथ्य में होगा। इस मौके पर उदयपुर और डूंगरपुर जिले के चित्रकार तथा कलाप्रेमी मौजूद रहेंगे। प्रदर्शनी 5 अप्रेल तक सुबह 11 से रात्रि 8 बजे तक कलाप्रेमियों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply