शहर हुआ महावीरमय

BY — April 2, 2015

महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
अगले वर्ष एक लाख लोगों का स्वामी वात्सल्य

020412उदयपुर। त्रिशलानंदन वीर की. . जय बोलो महावीर की.., वंदे वीरम. ., एक दो तीन चार-महावीर की जय जयकार के नारों से गुरुवार को झीलों की नगरी गूंज उठी। पूरा शहर मानों महावीरमय हो गया था। मौका था श्रमण भगवान महावीर का 2614 वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर महावीर जैन परिषद के बैनर तले नौ दिन से चल रहे कार्यक्रमों के तहत अंतिम दिन गुरुवार को शहर में भव्य शोभायात्रा का।

020406020407परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि तपोनिधि अलंकरण से सम्मानित जीवनसिंह मेहता का महापौर चन्द्रसिंह कोठारी आदि ने मेवाड़ी पगड़ी, माल्यार्पण, शॉल एवं उपरणा ओढ़ा स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया। मेहता ने ध्वजारोहण किया। वर्धमान स्थानकवासी जैन श्राविका संघ की कार्यकर्ताओं ने ध्वज गान एवं राष्ट्रगान गाया।
शोभायात्रा : शोभायात्रा में सबसे आगे जैन ध्वज से सजी धजी एस्कॉर्ट चल रही थी। इसके पीछे गजराज थे जिनके दोनों ओर महावीर जैन परिषद का बैनर समाज के एक होने का परिचय दे रहा था। उंटगाड़ी में शहनाई वादक, 5 घोड़ों पर हाथों में जैन ध्वज लिए समाजजन, जैन प्रतीक एवं सप्तकिरण रथ अपनी अलग महिमा बिखेर रहे थे।
020408झांकियां
सबसे पहले वसीयत के रूप में भगवान महावीर के महाव्रतों की झांकी, महावीर विद्या मंदिर के स्कूली बच्चे, दिगम्बर जैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को दर्शाती झांकी, बैण्ड और अपने 75 वर्ष पूर्ण कर चुके स्कूल को दिखाते बैनर लिए बच्चे चल रहे थे। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती जवाहर जैन शिक्षण संस्थान की झांकी भी आकर्षक बन पड़ी। नशामुक्ति, पार्श्विनाथ जैन विद्या मंदिर की झांकी, इसके बाद श्रीमाल सेठ अचलगच्छ जैन संघ के तत्वावधान में श्री गुणबाल जैन मंडल के बच्चे बैण्ड पर भक्तिगीत धुनें बिखेर रहे थे। तेरापंथ युवक परिषद की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के स्वच्छता अभियान को प्रदर्षित करती झांकी आकर्षक बन पड़ी। परिषद के कार्यकर्ता इसके पीछे दो दो की पंक्ति में शुभ्र वेष में कदमताल करते चल रहे थे। इसके बाद श्री जैन नीति नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता दो दो की पंक्ति में अपने बैंड पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्षन करते चल रहे थे। साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के कार्यकर्ता श्वेत वेष में तथा महिलाएं केसरिया साड़ी में सज-धजकर शोभायात्रा में शामिल हुई। श्री कुंथु जागृति महिला मंच दिगम्बर जैन बीसा नरसिंहपुरा समाज की ओर से केसरिया वेष में महिलाएं तथा बालिकाएं शामिल हुईं।

020411जैन जागृति महिला मंच की महिलाएं गुलाबी साड़ी में माइक पर भगवान महावीर के व्रत और उपदेष उद्धृत कर रही थीं वहीं लाल चुनड़ प्रिन्ट की एक जैसी साड़ियों में जैन प्रगति महिला मंच दषानागदा की महिलाएं डांडिया करती चल रही थीं। दिगम्बर जैन दषानागदा की जैन महिला परिषद की कार्यकर्ता एक समान केसरिया साड़ी में शोभायात्रा में शामिल हुईं। इसके बाद श्री दिगम्बर जैन बीसा नरसिंहपुरा नवयुवक मंडल के युवा बैण्ड पर अपना प्रदर्षन कर रहे थे। दिगम्बर जैन महासमिति, महिला संभाग की महिलाएं हाथों में ध्वज लिए, उनके पीछे श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्राविका संघ की महिलाएं गुलाबी रंग की साड़ियों में गरबा रमते चल रही थीं। वासुपूज्य दादा भक्ति महिला मंडल की महिलाएं भी डांडिया खेलती हुई शोभायात्रा में शामिल हुईं।
020409020410रूट: मंडी के संकरे रास्तों के कारण इस बार भी यात्रा का रूट गत वर्ष की तरह ही रखा गया था। शोभायात्रा टाउनहॉल से रवाना हुई जो बापू बाजार, देहलीगेट, भूपालवाड़ी, बड़ा बाजार, घंटाघर, मोती चोहट्टा, हाथीपोल, अश्विनी बाजार होते हुए वापस टाउनहॉल पहुंची।
शीतल पेय, आइसक्रीम : शोभायात्रा के पूरे मार्ग में स्टॉलें लगाकर शीतल पेय, मिल्क रोज, छाछ आदि का वितरण किया गया। विशेष तौर से बापू बाजार में बापू बाजार जैन व्यवसाय संघ, भूपालवाड़ी में, भड़भूजा घाटी, बड़ा बाजार, घंटाघर शीतलनाथ मंदिर आदि स्थानों पर शोभायात्रा के लोगों को रोक रोककर शीतल पेय से गर्मी दूर करने का आग्रह करते नजर आए।
जैन जागृति सेंटर के अध्यक्ष महेन्द्र तलेसरा के नेतृत्व में सुधीर चित्तौड़ा, दीपक सिंघवी, राजेन्द्र जैन, सुनील मारू सहित सौ से अधिक कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ करीब 15 वॉकी-टॉकी के माध्यम से सम्पूर्ण शोभायात्रा का सफल संचालन किया। पदाधिकारियों ने एक ही रंग के टीशर्ट पहने थे।
टाउनहॉल में समापन पर करीब सत्रह हजार लोगों को प्रभावना वितरित की गई।
समापन सम्मान समारोह से : परिषद के संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का समापन 111 जैन प्रतिभाओं के सम्मान से होगा। यह समारोह परिषद के निर्देशन में श्री महावीर युवा मंच संस्थान की ओर से रविवार दोपहर 3 बजे अणुव्रत चौक स्थित तेरापंथ भवन में होगा।
एक लाख लोगों का स्वामी वात्सल्य: परिषद के मुख्य संयोजक फत्तावत ने बताया कि अगले वर्ष महावीर जयंती पर जैन वासियों का महाकुंभ लगेगा। इस दौरान एक लाख लोगों के स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया जाएगा।
आभार: महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने जिला एवं पुलिस प्रशासन, मीडिया के प्रति आभार जताया।
020413सेक्टर 4 में सामूहिक वरघोड़ा : श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ जिनालय सेक्टर 4 में सुबह 8 बजे जैन समाज (दिगम्बर और श्वेताम्बर) का सामूहिक वरघोड़ा निकाला गया। यह दिगम्बर मंदिर से आरंभ होकर शांतिनाथ जिनालय, सेक्टर 4 पर पहुंचा। संघ अध्यक्ष सुषील कुमार बांठिया ने बताया कि शोभायात्रा में श्रावक श्वेत परिधान में व श्राविकाएं केसरिया चूंदड़ी में गाजे-बाजे के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा में घुड़सवार एवं बग्घियों में झांकियों शामिल हुई। वरघोड़े की समाप्ति पर शांतिनाथ मंदिर में प्रभावना वितरण हुआ।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *