गिरा नोट उठाते दूल्हे के पिता को कुचल गया वाहन

BY — April 29, 2015

290402उदयपुर। चलती गाड़ी पर फोन उठाने और जेब से गिरे 100 रुपए का नोट लेने के चक्कर में कार्ड बांटने जा रहे दूल्हे  के पिता को पीछे से आ रहे वाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु  हो गई। मृतक के घर में मातम छा गया।

पुलिस के अनुसार बेड़वास निवासी भैरूसिंह पुत्र वदनसिंह के पुत्र गजेन्द्र  की 7 मई को शादी तय है। वह उसके कार्ड बांटने विभिन्ना गांवों में जा रहा था। बुधवार को भी वह जा रहा था तभी डबोक थाना क्षेत्र में हाइवे पर उसके मोबाइल पर फोन बजा। उसने गाड़ी रोककर खड़ी की और जेब से फोन निकाला तभी जेब से सौ रुपए का नो‍ट गिर पड़ा। उसने बात करते हुए सौ रुपए का नोट सड़क पर लेना चाहा तभी पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मृत्युप हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भैरूसिंह का शव मोर्चरी भिजवाया। उसके हाथ में सौ का नोट फंसा रह गया था।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *