Header Banner

श्रीराम मन्दिर में धूमधाम से मनाया पाटोत्सव

BY — April 30, 2015

300403उदयपुर। आलोक संस्थान के हिरण मगरी से. 11 विद्यालय परिसर स्थित श्रीराम मन्दिर में पाटोत्सव बड़े उत्साह व श्रद्धा से मनाया गया। विद्यालय परिसर स्थित राम मंदिर पर आलोक संस्थान के फाउण्डर-चेयरमेन श्या मलाल कुमावत, निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत ने ध्वजा चढ़ाई।

राधाकृष्ण एवं हनुमान मंदिर पर आलोक राजसमन्द प्रशासक मनोज कुमावत एवं फतहपुरा प्रशासक निश्चपय कुमावत ने ध्वजा चढ़ाई। श्रीराम भक्त मण्डली ने अपने भजनों की स्वर लहरी से माहौल को राममय बनाए रखा। इस अवसर पर हिरण मगरी सेक्टर-11 क्षेत्र के कईं भक्तजनों ने श्रद्धा से विषेश झाँकी के दर्षन किए। अन्त में संस्थान के संस्थापक-चेयरमैन श्याजमलाल कुमावत, निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत-कान्ता कुमावत ने महाआरती की। ध्वजा चढ़ाने से पूर्व पंडित रतन पालीवाल, कमल व्यास ने पूजन करवाया। इस अवसर पर शशांक टांक, ट्रांसपोर्ट मैनेजर महेश कुमावत, आलोक परिवार के सदस्यों सहित कईं भक्तजन उपस्थित थे। इस अवसर पर सुन्दरकाण्ड, भजन, कीर्तन का आयोजन किया गया तथा अन्त में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply