Header Banner

स्मार्ट क्लास से पढ़ाई होगी बीएड बाल विकास की

BY — April 30, 2015

प्रवेश परीक्षा 19 जुलाई को

300406उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से बीएड बाल विकास की प्रवेश परीक्षा 19 जुलाई को संभाग मुख्यालयों पर होगी। यह पहला अवसर है जब बीएड बाल विकास का अध्ययन स्मार्ट क्लास के माध्यम से कराया जायेगा।

कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने बताया कि इसे एक कॉमन सर्वर से जोड़ा गया है विद्यार्थी अपनी समस्या का समाधान एक क्लिक पर पा सकेगा। इसके अतिरिक्त फेकल्टी सदस्य भी इस सर्वर से जुडे़ रहेंगे जो विद्यार्थियों को ऑनलाइन पाठ भी पढ़ा सकेंगे। पीबीसीडीटी समन्वयक डॉ. बीएल श्रीमाली ने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 04 मई से प्रारंभ हो जायेगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून होगी। रजिस्टर्ड अथवा व्यक्तिगत फार्म भरने की अंतिम तिथि 20 जून होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply