गरीब नवाज़ के उर्स पर रक्तदान शिविर

BY — May 3, 2015

030508उदयपुर। गरीब नवाज़ के 803 वें उर्स पर मुस्लिम महासंघ द्वारा चेतक सर्कल स्थित पलटन मस्जिद पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 60 से अधिक व्यक्तियों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि अजमेर दरगाह कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष असरार अहमद खान थे।

नगर निगम के महापौर चन्द्र सिंह कोठारी एवं चित्तोड़ अंजुमन के सदर हाजी अब्दुल गनी शेख विशिष्ट् अतिथि थे। शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। संस्था अध्यक्ष हाजी मोहम्मद बक्ष ने अतिथियों का स्वागत किया। रक्तदान की शुरुआत इरफ़ान मुल्तानी से हुई। एक एक करके साठ तक आंकड़ा पहुंच गया। रक्त दान के साथ अगर मुबारक तारीख जुड़ी हो तो इसका पुन्य (सवाब) भी दुगुना हो जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में एमबी चिकित्सालय की मेडिकल टीम का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर माहिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शांता प्रिंस, भाजयुमो के जिनेन्द्र शास्त्री, महामंत्री किरण जैन, पूर्व विधायक सज्जन कटारा सहित कई गणमान्य लोगो ने शिरकत की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *