Header Banner

डॉ. गोस्वामी को एल्लन राष्ट्रीय अवार्ड

BY — May 3, 2015

030507उदयपुर। न्यू लाइफ ऐरा होम्योपैथिक एज्युकेशन सोसायटी, भोपाल एवं राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल महाविद्यालय, भोपाल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय होम्यापैथिक कांन्फ्रेंस प्राईड-2015 में डॉ. अमिया गोस्वामी को होम्योपैथिक क्षैत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. एच.सी. एल्लन राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया।

उन्हें  यह अवार्ड मध्यप्रदेश स्टेट होम्योपैथिक कॉउन्सिल की रजिस्ट्रार डॉ. आयेशा अली ने प्रदान किया। डॉ. गोस्वामी राजस्थान विद्यापीठ होम्योपैथिक मेडिकल महाविद्यालय, डबोक के प्राचार्य हैं एवं इन्हें 21 वर्षों का होम्यापैथिक क्लिनिकल अनुभव है। इन्हें पूर्व में भी कई राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड्स से सम्मनित किया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply