बरकरार रखेंगे शहर को नम्बर वन पर : गुप्ता

BY — May 2, 2015

जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने संभाला पदभार

020508उदयपुर। नवनियुक्त युवा जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विश्व के नम्बर वन शहर को उसके स्थान पर बरकरार रखने के साथ यथासंभव नवाचार प्रयोग करने की रहेगी।

020509गुप्ता शनिवार को यहां जिला कलक्टर का कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2006 बैच के अधिकारी गुप्ता ने पूर्व जिला कलक्टर आशुतोष एटी पेंडणेकर के अधूरे छोड़े कार्यों को पूरा करने और रोड नेटवर्क को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि जनजाति क्षेत्रों में शिक्षा, चिकित्सा एवं ग्रामीणों की आजीविका पर फोकस किया जाएगा।
020510पंजाबी मूल के श्री गुप्ता के सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचने पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) छोगाराम देवासी, प्रोटोकॉल अधिकारी पुष्पेन्द्रसिंह शेखावत, एसडीओ अनिल शर्मा आदि ने स्वागत किया। इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर मनवीरसिंह अत्री, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी केसी लखारा, डीडीआईटी शीतल अग्रवाल, निजी सहायक राधेश्याम शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
श्री गुप्ता ने प्रशासनिक कार्यकाल की शुरूआत गंगानगर में एसडीएम के पद से की थी। इसके बाद जोधपुर नगर निगम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, फिर प्रतापगढ़, झालावाड़, चूरु में जिला कलक्टर रह चुके हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *