Header Banner

नेशनल कूडो मार्शल आर्ट चेम्पियनशिप 6 से खण्डाला में

BY — May 3, 2015

उदयपुर से जाएंगे 22 बच्चे

030501उदयपुर। खण्डाला में छठीं नेशनल कूडो मार्शल आर्ट चेम्पियनशीप का आयेाजन 6 से 12 मई तक किया जा रहा है। जिसके मुख्य अतिथि उद्घाटन आइस बे्रकिंग में विश्व रिकॉर्ड होल्डर जापान के 9 डान कूडो के ब्लैक बेल्ट जापान के जो कू चो ताकाशी अजूमा एंव विशिष्ठ अतिथि 7 डान ब्लैक बेल्ट अक्षय कुमार होंगे। इस प्रतियोगिता में राजस्थान से 60 सदस्यों की एक टीम भाग लेगी जिसमें से 22 बालक-बालिकाएं उदयपुर से भाग लेंगे।

राजस्थान टीम का नेतृत्व करने वाले मुख्य प्रशिक्षक एवं निदेशक सेन्सई राज एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के रेन्शी राजकुमार मेनारिया ने बताया कि उक्त चेम्पियनशीप में 56 प्रकार की केटेगरी में छोटे बच्चों  से लेकर बड़े व्यक्ति तक भाग लेंगे। राजस्थान टीम मेें उदयपुर से मात्र 5 वर्षीया लक्षिता पंवार का भी इस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। मेनारिया ने बताया कि ग्रेंड मास्टर जो कू चो ताकाशी अजूमा एक नेशनल टे्रनिंग सेमीनार लेंगे जिसमें राजस्थान से 17 प्रशिक्षक भाग लेंगे।
राजस्थान से 5 रेफरी का चयन : इस नेशनल टुर्नामेंट में राजस्थान से 5 रेफरी रेन्शी राजकुमार मेनारिया, उदयपुर के शान्दाय विपाश मेनारिया, बाड़मेर के शान्दाय तुषार मेहता तथा बीकानेर के सेन्सई प्रीतम सेन व सोनिका सेन का चयन हुआ है। ये सभी टुर्नामेंट में रेफरी की भूमिका निभायेंगे।
उदयपुर से भाग लेने वाले बच्चे : विपाश मेनारिया,राज नन्दिनी मेनारिया, देवेन्द्रा चुण्डावत, धनुर सिंह यादव, भव्य सेानी, पराग प्रियदर्शी, मनीष पंवार, मनीष चनाल, मोहसिन मन्सूरी, लक्षिता पंवार, दीपक सेन, आर्यनसिंह राजावत, अक्षयराज सिंह जोधा, पृथ्वीराज रांकावत, युवराज रांकावत, वंशज दुग्गल, तनिश बजाज, प्रियुल मेनारिया, रितुल मेनारिया, मंजू मेनारिया, हर्ष तनेजा व खूशबू डांगी भाग लेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply