Header Banner

आरएनटी में सीनेप्स-2015 कल से

BY — May 3, 2015

030502उदयपुर। रविन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज के छात्रसंघ परिषद द्वारा सोमवार से कॉलेज के सभागार में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सप्ताह सीनेप्स-2015 का प्रात: 10 बजे शुभारम्भ होगा। उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीपी सिंह व अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. शलभ शर्मा द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक एवं आर्थोपेडिक एंव ट्रोमा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय जोशी ने बताया कि इस आयोजन के पीछे मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच परस्पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा,प्रेम, भाईचारा एंव आपसी सौहार्द का वातावरण का निर्माण करना है। कार्यक्रम का समापन 9 मई को वार्षिक उत्सव के साथ होगा। सांस्कृतिक सचिव डॉ. सुशील साहू एंव रोहित बावल ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी एवं विजेताओं को पुरूस्कृत किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply