Header Banner

निराश्रित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

BY — June 22, 2015

220601उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर एवं गीतांजली हॉस्पीटल एण्ड मेडिकल हॉस्पीटल के संयुक्त तत्वावधान में आज भूपालपुरा स्थित मदर टेरेसा आश्रम में निवासरत निश्रारित बच्चों का बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेन्द्र सरीन के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

क्लब अध्यक्ष डॉ. बी.एल.सिरोया ने बताया कि टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी, पौष्टिक आहार एवं शारीरिक स्वच्छता संबंधी जानकारी दी। डॉ. देवेन्द्र सरीन ने बताया कि कुछ बच्चों के पेट में कृमि, रक्ताल्पता, मौसमी जुकाम व फोडे फुन्सी पाये गये। जिनका उचित निदान किया गया। सचिव डॉ. नरेन्द्र धींग ने बताया कि टीम के सदस्यों मनस्वीन सरीन, रमेश पंजाबी एवं अन्सार शेख ने बच्चों की जांचें की। इस अवसर पर आश्रम की ओर से चिकित्सकीय दल के प्रति आभार ज्ञापित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply