उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप भामाशाह के 130 दम्पत्ति सदस्यों को रविवार शाम को हिरणमगरी से. 4 स्थित लायन्स भवन में आयोजित बैठक में आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने योग कराकर स्वस्थ रहने के उपाय बताये।
क्लब अध्यक्ष डॉ. रोशनलाल जोधावत ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका रेणु नागौरी एवं भामशाह के संरक्षक गौतम सिसोदिया के निर्देशन में योगाभ्यास किया। सचिव दिनेश सेठ ने बताया कि दोनों ने सभी को योग एवं प्राणायाम को नियमित रूप से करने पर व्यक्ति निरोगी, तनाव रिहत एवं प्रसन्न रहने के उपाय बताये।







