Header Banner

रोटरी एलिट में गलुण्डिया अध्यक्ष एवं मोदी सचिव

BY — June 28, 2015

280608उदयपुर। रोटरी क्लब एलिट के वर्ष 2015-16 के अध्यक्ष के रूप में मनीष गलुण्डिया एंव रमेश मोदी सचिव निर्वाचित किये गये। ये 1 जुलाई से कार्यभार ग्रहण करेंगे।

अध्यक्ष मनीष गलुण्डिया ने अपनी कार्यकारिणी में निवर्तमान अध्यक्ष पुनीत सक्सेना, अध्यक्ष मनोनीत रवि धाभाई, उपाध्यक्ष आशीष छाबड़ा, संयुक्त सचिव साधना तलेसरा, कोषाध्यक्ष रमेश मेहता, क्लब ट्रेनर दिलीप कुमार सिंह,डायरेक्टर क्लब एडमिनिस्टे्रशन मनोज मुर्डिया, डायरेक्टर क्लब मेम्बरशिप सुनील वस्तावत, डायरेक्टर क्लब पब्लिक रिलेशन आकाश गोयल, डायरेक्टर क्लब सर्विस प्रोजेक्ट प्रमोद राठी, डायरेक्टर रोटरी फाउण्डेशन आकाश चोर्डिया, डायरेक्ट यूथ एवं न्यू जनरेशन हिमांशु जैन, सार्जेन्ट एट आम्र्स अरूण लाहोटी, लिट्रेसी कमेटी चेयरमेन अनिता जैन को शामिल किया है।
गलुण्डिया ने बताया कि रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय द्वारा इस वर्ष दी गई थीम बी ए गिफ्ट टू द वर्ल्ड को साकार करते हुए 1 जुलाई को प्रारम्भ होने वाले नये सत्र के प्रथम दिन जरूरतमंदो की सेवा के लिए आरएनटी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply