Header Banner

रोटरी क्लब उदयपुर ने फिर फहराया परचम

BY — June 28, 2015

बेस्ट क्लब एवं बेस्ट प्रेसीडेन्ट सहित क्लब को मिले 38 अवार्ड

280610उदयपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3052 के वर्ष 2014-15 के दौरान रोटरी क्लब उदयपुर के सेवा कार्यो के तहत क्लब को प्रान्तपाल रमेश अग्रवाल ने 62 क्लबों में से रोटरी क्लब उदयपुर को जयपुर के होटल क्र्लार्क्स  में आयोजित समापन समारोह आभार में बेस्ट क्लब एंव बेस्ट प्रेसीडेन्ट सहित कुल 38 पुरस्कारों से सम्मानित किया।

क्लब अध्यक्ष डॉ. बीएल सिरोया ने बताया कि बेस्ट क्लब एवं बेस्ट प्रेसीडेन्ट सहित 38 अवार्ड प्राप्त कर क्लब ने डिस्ट्रिक्ट में एक बार पुन: अपने सेवा कार्यों का परचम फहराया। इसमें बेस्ट सेक्रेट्री, बेस्ट बुलेटिन बेस्ट कम्यूनिटी सर्विस प्रोजेक्ट, बेस्ट वोकेशनल सर्विस प्रोजेक्ट, बेस्ट लिट्रेसी, हायर आई केयर ऑपरेशन, बेस्ट एनवायरमेंटल एक्टिविटी, बेस्ट मेडिकल प्रोजेक्ट, बेस्ट इंटरेक्ट क्लब, बेस्ट न्यू जनरेशन प्रोजेक्ट, बेस्ट रोटरी फाउण्डेशन एक्टिवीटी, आऊटस्टेण्डिंग पब्लिक इमेज प्रोजेक्ट सहित कुल 38 अवार्ड से प्रान्तपाल रमेश अग्रवाल ने सम्मानित किया।
क्लब की ओर से इन अवार्ड्स को डॉ. बीएल सिरोया, सचिव डॉ. एनके धींग, पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी, प्रान्तपाल मनोनीत रमेश चौधरी, शांता सिरोया, इन्दिरा धींग मौजूद थे। डॉ.सिरोया ने ये सभी अर्वाड्स निदेशक मण्डल, क्लब सदस्य एंव मीडिया को समर्पित करते हुए कहा कि इन सभी के सहयोग के बिना इतने अवार्ड्स प्राप्त करना संभव नहीं था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply