Header Banner

आईआईटी में चयन पर सुदीप का सम्मान

BY — July 1, 2015

010701उदयपुर। सेंट एथोनीज़ सीसै स्कूल के विद्यालय प्रांगण में शाला परिवार की ओर से होनहार छात्र सुदीप अग्रवाल को उसके परिजनों सहित सम्मानित किया गया। सुदीप ने 2014-2015 के जेईई परीक्षा में 13 लाख परीक्षार्थियों में 106 ठी रैंक प्राप्त की।

समारोह में सुदीप ने प्रिंसिपल व अध्यापकों को धन्यवाद दिया। सीबीएसई बोर्ड तथा आईआईटी की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों की जिज्ञासाएँ शांत की। अध्यापक गणों ने सुदीप के साथ रहे अनुभवों, उसकी कड़ी मेहनत व लक्ष्य के प्रति चाह को सराहा एवं  विद्यार्थियों के समक्ष आदर्श-रूप के सद्श्य प्रस्तुत किया। प्राचार्य विलियम डिसूजा ने उसकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए 25 हजार रूपए का चैक पुरस्कार स्वरूप एवं स्मृति-चिन्ह् प्रदान किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply