Header Banner

समता युवा संघों का स्नेह मिलन

BY — July 6, 2015

060704उदयपुर। निकटवर्ती आचार्य नानेश नगर दांता गांव में उदयपुर के श्री अखिल भारतीय साधुमार्गीय जैन संघ की युवा शक्ति 27 समता युवा संघों का स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें 800 से अधिक समाज जनों ने भाग लिया।

आचार्य श्री नानेश समता विकास ट्रस्ट के मदनलाल चण्डालिया ने बताया कि इस अवसर पर ट्रस्ट के छात्र-छात्राओं, कार्मिकों व युवा संघ के सदस्यों व महिलाओं ने रैली निकाली। जिसमें आचार्यश्री के आदर्शो,जैन धर्म के सूत्र लिखे बैनर तथा जैन दर्शन के सिद्धान्तों को आत्मसात करने के संदेश देती तख्तियंा लिये चल रही थी। बच्चों ने जनता में व्यसन मुक्त होने हेतु बच्चों ने भी एक जागरूकता रैली निकाली।
समीक्षण ध्यान साधना का प्रयोग डॉ. सत्यनारायण शर्मा द्वारा सिखाया गया। आचार्यश्री नानेश स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता एंव रोमांचक खेल आयोजित हुए। समारोह में धर्मसभा का भी आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता अशोक मुणोत ने कहा कि विकृतियों से मुक्त होने के लिए सदभाव ही सच्चा मार्ग है। ट्रस्ट के सलाहकार गजेन्द्र कुमार बोहरा ने ट्रस्ट द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर समता युवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कोठारी, आदित्य सेठिया, संदीप संकलेचा, मनोज बुच्चा, विपिन कांठेड़, जुबीन मुणोत, धर्मेन्द्र आंचलिया, यशवंत मारू, भानू बाफना, राजेन्द्र गोलछा सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित थे। संचालन हेमन्त वया ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply