तीन बालिकाओं सहित एक महिला
उदयपुर से जा रहे थे मेहसाना
उदयपुर। उदयपुर से मेहसाना की ओर जा रहे पालनपुर हाइवे पर उदयपुर के बोहरागणेशजी निवासी एक परिवार की दो बालिकाओं सहित चार जनों की मृत्यु हो गई। व्हा्ट्सअप सहित सोशल मीडिया पर दिन भर यही हादसा छाया रहा।

जानकारी के अनुसार बोहरा गणेशजी में नीलम भोजनालय संचालित करने वाले दिनेश अपनी पत्नी पूनम, दो बेटियों मोनल व नेहल व साली-साढू के साथ मेहसाना जा रहे थे। उनके साथ डेढ़ वर्षीय उनकी पुत्री विशु भी थी। हालांकि अफवाहों के चलते सुबह कोई गैस की टंकी फटना तो कोई ट्रक द्वारा टक्कर मारने की बात कही जा रही थी। पता चला है कि कार डिवाइडर पर चढ़ गई जिससे उसका टायर फट गया। तेज गति में होने के कारण कार पलट गई। घटना में पूनम, मोनल व नेहल तथा विशु की मृत्यु हो गई। पोस्ट मार्टम के बाद शव उदयपुर के लिए रवाना कर दिए गए।














