Header Banner

सकारात्मक सोच से ही सफलता संभव

BY — September 3, 2015

‘सेवन इफेक्टिव थिंकिंग पेटर्न’ विषयक सेमीनार

030901उदयपुर। अर्थ डायग्नोस्टिक्स तथा राहत हॉस्पीटल के सीईओ डॉ. अरविन्दर सिंह ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में वही व्यक्ति सफल हो पाते हैं जो सकारात्मक सोच सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता रखते हों।

वे गुरुवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक उदयपुर स्कूल ऑफ सोशल वर्क एवं जनशिक्षण एवं विस्तार कार्यक्रम निदेशालय के तत्वावधान में गुरूवार को महाविद्यालय सभागार में ‘सेवन इफेक्टीव थिंकिंग पैटर्न’ विषयक सेमीनार को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे।
030902उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव आते हैं लेकिन वही व्यक्ति सफल हो सकता है जो आत्म अवलोकन कर क्षमताओं के आधार पर निर्णय करे। ये क्षमताएं उचित प्रशिक्षण के द्वारा विकसित की जा सकती हैं। सफलता के लिए उन्होने तीन सूत्र बताये। संवेदनात्मक बुद्धिमता, बेहतर संचार तथा स्वस्थ रिश्तों का निर्माण। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति में अपनी क्षमताएं होती हैं। तनाव दूर करते हुए बौद्धिक क्षमताओं का विकास करके आगे बढ़ा जा सकता है। सेमीनार समन्वयक डॉ. सुनील चौधरी तथा सहसमन्वयक डॉ. संजीव राजपुरोहित ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मंजू मांडोत, डॉ. वीणा द्धिवेदी, अवनिश नागर, डॉ. नवल सिंह, डॉ. लालराम जाट, डॉ. सीता गुर्जर,  कुंजबाला शर्मा, स्नेहलता शर्मा सहित छात्र छात्राए उपस्थित थे। संचालन डॉ. सुनील चौधरी ने किया। धन्यवाद डॉ. संजीव राजपुरोहित ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply