Header Banner

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट

BY — October 1, 2015

011005उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुछ युवकों के खिलाफ शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोहनसिंह पुत्र उम्मेदसिंह निवासी मंदेसर का गुड़ा ने अर्जुनसिंह पुत्र गोविन्दसिंह निवासी मंदेरिया, दिलीपनाथ निवासी सीसारमा, कमलेन्द्रसिंह निवासी चौहानों का गुड़ा, ललित निवासी ठोकर चौराहा, संजू गोराणा निवासी खेमली के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्रकरण में बताया कि आरोपियों ने उसे फोन कर पाडाखादरी साकरोदा बुलाया और वहां पर आरोपियों ने शराब पीने के लिए 2 हजार रूपए मांगे। मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और पैसे छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply