ओम बन्ना धाम से मेलड़ी माता को चढ़ाई चूंदड़ी, ध्वजा

BY — October 18, 2015

181002उदयपुर। श्री ओम बन्ना सेवा संस्थान बलीचा धाम की ओर से रविवार को सुबह मेलड़ी माता मन्दिर परिसर में माताजी को चून्दडी, श्रृंगार एवं ध्वजा चढ़ाई गई।

ओम बन्ना सेवा संस्थान के आरपी  सिंह आकवा ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे संस्थान से कार्यकर्ता एवं भक्तगण परम्परागत वेशभूषा में कलश यात्रा उसके आगे बैण्ड बाजे के साथ मेलड़ी माता मन्दिर पहुंचे और महन्त वीरम देव के समक्ष मन्दिर में चून्दडी, श्रृंगार एवं ध्वजा चढा कर महाआरती की गई। इस अवसर पर बजरंग सेना के संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार, विरेन्द्र सिंह सनवाडा, विक्रमसिंह तलावदा, चैनसिंह राजावत, रणजीत मीणा, ओमपाल सिंह, अजयपाल सिंह आकवा, चन्द्र सिंह सहित अनेक भक्त उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply