उदयपुर। बेकरिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति और इसके परिवार के सदस्यों द्वारा खाने की नीयत से एक बछड़े का वध करने का मामला सामने आया है। पुलिस की दबिश में आरोपी फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार बेकरिया थाने पर तैनात एएसआई भैरूसिंह ने मुखबिर की सूचना पर गाडोलिया गांव में पहाड़ी स्थित टापरे पर दबिश दी। पुलिस को आते हुए देखकर आरोपी चूना पुत्र मंगला गमेती निवासी गडोलिया, इसके पुत्र मंगला गमेती, शिवा गमेती फरार हो गए। पुलिस ने टापरे से मरा हुआ बछड़ा बरामद किया। पुलिस ने कटे हुए बछड़े को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.