उदयपुर। फलासिया में विवाहिता ने एक युवक के खिलाफ बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोदावाड़ा निवासी एक विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि उसका पति गुजरात मजदूरी के लिए गया था। 5 दिसम्बर को मौका देखकर आरोपी कैलाश वडेरा निवासी सेमला उसके घर में घुस गया और उसके साथ मारपीट कर बलात्कार कर दिया। आरोपी उसके बाद उसे फोन धमकाने लगा। उसने इस बारे में अपने पति को बताया। इसके बाद पति गांव आया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.