चाबी बनाने के बहाने घर से नकदी, जेवर चोरी

BY — December 11, 2015

111204उदयपुर। गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में चाबी बनाने के नाम पर दो सिक्ख युवक एक घर में घुसकर जेवर और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 13 निवासी दिनेश चांदवा ने मामला दर्ज करवाया कि 7 दिसम्बर को उसकी पत्नी रेखा अपने घर पर थी। इसी दौरान दो सिक्ख युवकों को बुलाया और अलमारी की चाबी बनाने के लिए कहा। चाबी बनाने के दौरान ही रेखा पास वाले कमरे में गई तो दोनों युवक मौका देखकर अलमारी में रखे गहने सोने की सात अंगूठियां, 2 चूडिय़ां, 3 जोड़ी कान के झुमके, 2 नथ, 3 जोड़ी पायजेब और करीब 1500 रूपए नकद चोरी कर निकल गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply