Header Banner

शिल्पा ने किया पीसी ज्वैलर्स शोरूम का उद्घाटन

BY — February 28, 2016

होंडा सिटी कार सहित ढेरों इनामों की घोषणा

280206उदयपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने ज्वैलरी क्षेत्र में देश की अग्रणी कम्पनी पीसी ज्वैलर के देश के 60 वें और 20-ए मींरा गर्ल्सण कॉलेज रोड स्थित उदयपुर के पहले शोरूम का आज उद्घाटन किया।

पीसी ज्वैलर लि. के कार्यकारी निदेशक व  सीओओ आर. के. शर्मा ने आज  यहंा आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि  विभिन्न राज्यों में शोरूम खोलने और देश में हर तरफ अपनी ज्वैलर की छटा बिखेरने के बाद  पी सी ज्वैलर ने आज उदयपुर में अपना नया शोरूम प्रारम्भ कर अपनी सफलता की कहानी में एक और अध्याय जोड़ दिया।
शोरूम में स्वर्ण, हीरे और चांदी के आभूषण हर समय उपलब्ध रहेंगे। कंपनी की ओर से इस अवसर पर आकर्षक स्कीम की घोषणा करते हुए शर्मा ने बताया कि डायमंड ज्वैलरी खरीदने वाले किसी भी ग्राहक को ज्वैलरी पर 20 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी और सोने की ज्वैलरी खरीदने वाले ग्राहकों को ज्वैलरी की बनवाई  पर 20 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। उपरोक्त दोनों प्रकार की स्कीम शोरूम पर एक माह के लिए 27 मार्च तक तक उपलब्ध होगी।
शर्मा ने बताया कि राजस्थान में कम्पनी का आठवां और उदयपुर में पहला शोरूम है। पीसी ज्वैलर को  देश भर से मिलें प्यार ने इस विस्तार में तेजी लाने के लिए प्रोत्साहित किया। उद्घाटन पर कम्पनी  ने जनता के लिए बम्पर इनाम स्वरूप होंडा सिटी कार सहित ढेरों ईनामों की स्कीम एक माह के लिए जारी की है, जिसमें डायमंड ज्वैलरी कूपन के अलावा और भी आकर्षक उपहार एवं 10-10 ग्राम के 38 चांदी के सिक्के भी ईनाम स्वरूप दिये जाऐंगे। उक्त स्कीम 25 हजार या इसी के गुणक में खरीदी गई ज्वैलरी पर एक लक्की ड्रॉ कूपन दिया जाएगा। लक्की ड्रॉ पुरस्कारों की घोषणा उदयपुर शोरूम में 3 अप्रैल 2016 को दोपहर 3 बजे होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply