Header Banner

एमजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम

BY — February 29, 2016

Seminar-1उदयपुर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, में सोमवार को विज्ञान भारती एवं भौतिक विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के आचार्य प्रो. कुंज बिहारी जोशी एवं विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक (कॉलेज शिक्षा) डॉ. नारायणलाल जोशी थे जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रामेश्वर आमेटा ने की।

प्रो. जोशी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की महत्ता एवं डॉ. सी.वी.रमन द्वारा प्रतिपादित रमण प्रभाव के अनुप्रयोगों के बारे में बताया और कहा कि भारतीय विज्ञान अत्यन्त उन्नत है हमें इसके प्रसार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रो. रमण के समान स्वदेशी तकनीक अपना कर विज्ञान को सुदृढ़ करना चाहिए। सहायक निदेशक डॉ. नारायण लाल जोशी ने बताया कि विज्ञान का भारतीकरण न कर भारतीय विज्ञान का वैश्वीकरण करने की आवश्यकता है जिससे सम्पूर्ण विश्व में भारतीय विज्ञान को एक पहचान मिल सके।
प्राचार्य डॉ.रामेश्वर आमेटा ने बताया कि वर्तमान में विद्यार्थियों को विज्ञान को सरल रुप से प्रस्तुत करने की आवश्यकता है तथा अनुप्रयोगात्मक शोध की आवश्यकता है। शोधार्थी को शोध में निष्ठा और ईमानदारी रखनी चाहिए ताकि हम भारतीय विज्ञान के साथ न्याय कर पायें।
भौतिक विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. शकुन्तला खमेसरा द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। इनके साथ ही तृतीय वर्ष विज्ञान की छात्राओं नितिका नागदा, नेहा वर्मा एवं हीना रेगर ने विचार व्यक्त किये। महाविद्यालय की उपाचार्य डॉ. मंजु चतुर्वेदी एवं अन्य व्याख्यातागण भी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply