Header Banner

आयुर्वेद विशेषज्ञों का महाकुम्भ उदयपुर में

BY — March 15, 2016

आयुर्वेद महाविद्यालय में अंतरराट्रीय सेमीनार 17 से

ayurvedउदयपुर। मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में 17 से 19 मार्च तक भावी दशक में वैश्विक आयुर्वेद की सम्भावनाएं एवं चुनौतियां विषयक तीन दिवसीय अर्न्तराष्ट्रीय सेमीनार होगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. गौरीशंकर इन्दौरिया ने बताया कि राज्य में इस प्रकार की अर्न्तराष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन प्रथम बार किया जा राह है। इस सेमीनार में देश विदेश से सात सौ से अधिक आयुर्वेद के रिसर्चर, प्रोफेसर, शिक्षक, पीजी स्कोलर, चिकित्सकों के साथ-साथ एलोपैथी के भी आयुर्वेद अनुरागी प्रोफेसर और चिकित्सक, योग विषेषज्ञ एवं फिजियोथैरेपिस्ट भाग लेंगे।
-ये रहेंगे आकर्षण का केन्द्र : अमेरिका से प्रो. देविड फ्रोले आयुर्वेद एवं वेदान्त शास्त्री, श्रीमती जेनीफर (अमेरिका) डॉ. राजपक्षे (श्रीलंका) डॉ. हंसिनी (श्रीलंका) प्रो. आशुतोष शर्मा (यू.के.) सुनीता ग्रेवाल (अमेरिका) के अलावा देश के विख्यात आयुर्वेद विशेषज्ञ पद्मश्री बालेन्दु प्रकाश, गुजरात आयुर्वेद विश्वरविद्यालय के कुलपति पद्मश्री राजेश कोटेचा, पंजाब आयुर्वेद विश्व्विद्यालय के कुलपति पद्मश्री ओमप्रकाश उपाध्याय, राजस्थान आयुर्वेद विश्वाविद्यालय के लगातार दूसरी बार चयनित कुलपति प्रो. राधेष्याम शर्मा, राजस्थान आयुर्वेद विष्वविद्यालय के पूर्व कुलपति राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत प्रो. बीएल गौड़, महाराणा कृषि विष्वविद्यालय उदयपुर के कुलपति डॉ. उमाषंकर शर्मा, कोटा खुला विश्व विद्यालय के कुलपति परमेन्द्रय दशोरा आदि की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply