जोश और उत्साह से निकला तिरंगा मार्च

BY — March 25, 2016

FB_IMG_1458884138645उदयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला की ओर से बुधवार को तिरंगा मार्च निकाला गया। मोर्चा के कार्यकर्ता मंडल से एकत्रित हो राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लेकर टाउन हॉल पर एकत्र हुए जहां गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया, चित्तौड़ सांसद एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आदि ने झंडी बताकर रवाना किया।

महामंत्री गोपाल जोशी ने बताया कि जिलाध्यक्ष गजेन्द्र भंडारी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गों टाउन हॉल, सूरजपोल, अस्थल मंदिर, सिन्धी बाज़ार, घंटाघर, हाथीपोल, देहलीगेट, बापू बाजार होते हुए टाउन हॉल पहुंचे जहां रैली सभा में परिवर्तित हुई। रैली में भारत माता की जय, वन्देमातरम के नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह था। युवा मोर्चा की इस तिरंगा मार्च की शहर के गणमान्य नागरिकों व विभिन्न संगठनों ने तारीफ की। सैकड़ों कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लेकर जोश के साथ चल रहे थे। फूलसिंह मीणा, प्रमोद सामर, गजपाल सिंह, आकाश वागरेचा, पूर्व महापौर रजनी डांगी, मंडल अध्यक्ष चंचल अग्रवाल व कई पार्षद साथ चले।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *