Header Banner

अब बंद होकर रहेगी काछबली में शराब की दुकान

BY — March 29, 2016

ग्रामवासियों ने किया मतदान

290309उदयपुर। आखिर, राजसमंद के काछबली गांव में जनता की जीत हुई और शराब हार गई। जिला प्रशासन द्वारा काछबली में मंगलवार सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान में 67.11 फीसदी मत शराब की दुकान बंद करने के पक्ष में पड़े, जबकि 32.89 फीसदी लोगों ने दुकान बंद नहीं करने के समर्थन में वोट दिया। इसके साथ ही काछबली में शराब की दुकान बंद होना लगभग तय हो गया।

26 जनवरी को उठी शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत काछबली के साथ नशामुक्ति समिति काछबली, मगरा शक्ति सेना ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की। इस पर करीब एक माह तक चले संघर्ष के बाद मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा मतदान कराया। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक 2 हजार 886 में से 2 हजार 39 लोगों ने मतदान किया।
मतगणना के परिणाम ठीक 6 बजे घोषित हो गए, जिसमें 1 हजार 937 लोगों ने बंद करने के पक्ष में में वोट दिया, जबकि 33 लोगों ने बंद नहीं करने पर मतदान किया। मतदान करने वाले लोगों में से 94 फीसदी का मत हां में था, जबकि 6 प्रतिशत ने मतदान ही नहीं किया। लिफाफे में बंद किए वोट : मतगणना के बाद उपखंड अधिकारी एनके जैन व निर्वाचन अधिकारी ईश्वरलाल खटीक द्वारा तीनों ही बूथों के सभी मत पर्चियों को लिफाफों में बंद कर दिया। अब बुधवार को निर्वाचन अधिकारी खटीक द्वारा तथ्यात्मक रिपोर्ट के साथ मत परिणाम कलक्टर अर्चनासिंह को दिए जाएंगे। उसके बाद आबकारी आयुक्त द्वारा शराब की दुकान बंद करने का निर्णय कर अधिसूचना जारी की जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply