उदयपुर। विभाग में लम्बे समय से अनुपस्थित रहने के अभ्यस्त कर्मियों को ठोस संदेश देते हुए दो कांस्टेमबल को पुलिस अधीक्षक ने बर्खास्त कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक उदयपुर राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि अनुपस्थिति के अभ्यस्त रतन लाल व मोहनसिंह को राज्य सेवा से पृथक किया गया है।







