Header Banner

अत्यधिक शराब पीने से चौकीदार की मौत

BY — June 9, 2016

Alcohol not allowedउदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में अत्यधिक शराब सेवन से एक वृद्ध की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ईशरवास निवासी जसपालसिंह प्रतापनगर स्थित सिंधी धर्मशाला में चौकीदारी करता था और यहीं पर रहता था। यह अत्यधिक शराब पीने का आदी था। मंगलवार की रात्रि को अत्यधिक शराब पीकर यह वृद्ध सोया था। तेज गर्मी और रात्रि को पानी नहीं मिलने के कारण इस वृद्ध ने सोते-सोते ही दम तोड़ दिया। परिजन आए और पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply