कांग्रेस ने जताया विरोध, किया प्रदर्शन

BY — June 20, 2016

पूर्व प्रधानमंत्री के लिए असभ्य भाषा का प्रयोग

200603उदयपुर। गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया द्वारा चूरु में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कथित रूप से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने पर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस ने कलक्ट्रे ट पर प्रदर्शन किया।

अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्री परिसर के बाहर कटारिया का पुतला फूंकते हुए गुलाब कटारिया मुर्दाबाद, गुलाब कटारिया हाय-हाय के नारे लगा कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसने कभी अपनी उपलब्धियों का ढिंढोरा नहीं पीटा। अपने मुंह-मियां मिटठू बनना भाजपाइयों की आदत रही है। कटारिया द्वारा प्रयोग किये गये शब्द उनकी विकृत मानसिकता के परिचायक है। विरोध प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं ने एडीएम सिटी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि विश्व के श्रेष्ठ अर्थशास्त्रियों में शुमार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ राजस्थान के गृहमंत्री द्वारा प्रयोग किये गये अपशब्दों ने भाजपा के राजनेताओं की विकृत मानसिकता को ही उजागर किया है। वे आए दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर बिना सोचे-विचारे आरोप लगाते रहते हैं। कभी शिक्षक जैसे सम्मानित पेशे से जुड़े रहे गृहमंत्री को यह कदापि शोभा नहीं देता कि वह पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति अनर्गल बोलें। ज्ञापन में राज्यपाल से कटारिया को तुरन्त प्रभाव से मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की गई है।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज कुमार शर्मा, दिनेश दवे, अरूण टांक, जयप्रकाश निमावत, सुधीर जोशी, राहुल व्यास, राजेश जैन, भरत आमेटा, शिवराज सिंह धायभाई सहित उदयपुर शहर जिला कांग्रेस के सैंकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *